बरेली- अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 मकान जमींदोज, मलबे में दबे 3 लोगों की मौत

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना में आठ मकान के जमींदोज होने की भी सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना में आठ मकान के जमींदोज होने की भी सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। बरेली जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सिरौली में यह घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी पहुंची और लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया गया। सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को अब तक मलबे से निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया है। अन्य मकानों के मलबों को हटाया जा रहा है। लोगों से इसमें फंसे हुए लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बरेली पुलिस की ओर से इस संबंध में बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अजमल खां ने घटना के संबंध में बताया कि घटनास्थल पर अभी राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। घटना में अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है। वहीं, पांच लोगों को मलवे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Mahalaya 2024: बंगाल में आज महालया पर्व, पितरों का होगा तर्पण; नवरात्रि की होगी शुरूआत

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा नवरात्रि से एक दिन पहले महालया पर्व से शुरू होती है। इस बार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। मगर पश्चिम बंगाल में आज यानी दो अक्टूबर से इसकी शुरूआत हो जाएगी। बंगाल में पितृ मोक्

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now